Thursday, April 2, 2026

पंचकूला में डिजिटल क्रॉप सर्वे तेज, उपायुक्त के नेतृत्व में कार्य को मिली रफ्तार

पंचकूला में डिजिटल क्रॉप सर्वे तेज, उपायुक्त के नेतृत्व में कार्य को मिली रफ्तार

*फील्ड में जाकर एसडीएम कटारिया ने कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण*

*किसानों को समय और पारदर्शी तरीके से मिलेगा योजनाओं का लाभ*


पंचकूला 1 अप्रैल 
एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया ने बताया कि उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन व नेतृत्व में भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) का कार्य जिला पंचकूला में तीव्र गति से किया जा रहा है।  जिला पंचकूला वर्तमान में डिजिटल क्रॉप सर्वे के कार्य में राज्य भर में छठे स्थान पर है।डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 

एसडीएम श्री चंद्रकांत कटारिया ने आज पंचकूला तहसील के गांव कोट, बिला व अन्य गांवों का फील्ड में जाकर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया ताकि निर्धारित समयावधि में कार्य को पूर्ण किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से कार्य की निरंतर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। 

एसडीएम श्री कटारिया ने बताया कि डिजिटल क्रॉप सर्वे के सफल क्रियान्वयन से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर एवं पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। जिला प्रशासन द्वारा इस कार्य की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है और जिला पंचकूला को राज्य में शीर्ष स्थानों में लाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर तहसीलदार सुरेश कुमार और राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे।

Governor Kataria calls for AI-enabled, ethical and industry-oriented higher education to build Viksit Bharat by 2047

Governor Kataria calls for AI-enabled, ethical and industry-oriented higher education to build Viksit Bharat by 2047 Punjab Lok Bhavan hosts...