Saturday, April 18, 2026

नारी शक्ति का अपमान करने वालों को महिलाएं देंगी करारा जवाब : CAIT चंडीगढ़

नारी शक्ति का अपमान करने वालों को महिलाएं देंगी करारा जवाब : CAIT चंडीगढ़

चंडीगढ़, दिनांक ___

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) चंडीगढ़ के अध्यक्ष श्री हरीश गर्ग ने कहा कि देश की नारी शक्ति का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ संकीर्ण सोच वाली विपक्षी पार्टियों द्वारा महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के प्रयास निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

श्री गर्ग ने कहा कि भारत वह देश है जहां नारी को शक्ति, ज्ञान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इसके बावजूद कुछ राजनीतिक दल महिलाओं के प्रति नकारात्मक और अपमानजनक दृष्टिकोण रखते हैं, जो उनकी मानसिकता को उजागर करता है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाएं केवल रसोई तक सीमित नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण बोध है—चाहे वह विधानसभा हो या लोकसभा। आज की नारी घर की सीमाओं से आगे बढ़कर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय एवं निर्णायक भूमिका निभा रही है।

श्री गर्ग ने कहा कि स्कूल से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक, घर से लेकर हिमालय की ऊंची चोटियों तक, बीमारी से लेकर स्वास्थ्य व्यवस्था तक, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक—ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं की समझ, भागीदारी और योगदान न हो।

उन्होंने कहा कि यदि महिलाओं से जुड़ा यह महत्वपूर्ण विधेयक समय रहते पारित हो गया होता, तो भारत की प्रगति नई ऊंचाइयों को छू चुकी होती। किंतु महिला विरोधी मानसिकता के कारण इसे लंबे समय तक रोके रखा गया।





World Mental Health Day 2026 observes in NINE, PGIMER

World Mental Health Day 2026 observes in NINE, PGIMER The National Institute of Nursing Education (NINE), PGIMER, Chandigarh, observed World...