Friday, July 17, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चंडीगढ़ बना विकसित भारत का मॉडल, व्यापार जगत को मिलेगा नया संबल: हरीश गर्ग

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चंडीगढ़ बना विकसित भारत का मॉडल, व्यापार जगत को मिलेगा नया संबल: हरीश गर्ग

चंडीगढ़, 17 जुलाई। 
कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT), चंडीगढ़ चैप्टर ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चंडीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास का स्वागत करते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक कदम बताया है।

CAIT चंडीगढ़ चैप्टर के अध्यक्ष श्री हरीश गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने संबोधन में चंडीगढ़ को "देश के विकास का मॉडल" तथा आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की पहचान बताना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पीजीआईएमईआर में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, आधुनिक सड़क एवं आधारभूत ढांचे का विकास तथा अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाएं न केवल चंडीगढ़ बल्कि पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश एवं पूरे उत्तर भारत के करोड़ों नागरिकों और व्यापारियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि मजबूत आधारभूत संरचना, उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर कनेक्टिविटी किसी भी शहर के व्यापार एवं उद्योग की रीढ़ होती हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देशभर में हो रहे विकास कार्यों से व्यापारिक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी, निवेश बढ़ेगा, रोजगार के अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय व्यापार को भी नई गति मिलेगी।

CAIT के एडवाइजर श्री प्रेम कौशिक ने कहा कि विकसित शहर ही विकसित व्यापार की पहचान होते हैं। चंडीगढ़ में हो रहा तेज़ी से विकास भविष्य में निवेश, उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए नए अवसर पैदा करेगा।

महासचिव श्री भीम सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री का विकसित भारत का विज़न प्रत्येक व्यापारी और नागरिक को सशक्त बनाने का संकल्प है। बेहतर आधारभूत ढांचा और आधुनिक सुविधाएं व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

उपाध्यक्ष श्री नरेश गर्ग, श्री राजकुमार एवं श्री पवन गर्ग, हरीशंकर मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि आधुनिक सड़क नेटवर्क, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और नागरिक सेवाओं का सुदृढ़ीकरण चंडीगढ़ को उत्तर भारत का सबसे सशक्त व्यापारिक एवं निवेश केंद्र बनाएगा।

सचिव श्री उमेश गुप्ता, श्री वरिंदर गुलेरिया एवं श्री बजरंग अग्रवाल,अजय सिंगला , ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में "वोकल फॉर लोकल" तथा "लोकल टू ग्लोबल" का अभियान भारतीय व्यापार को नई पहचान दिला रहा है। आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा से देश का व्यापारी वर्ग अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

सोशल मीडिया इंचार्ज श्री अनिल सिंघल ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना आवश्यक है, ताकि नागरिक इन ऐतिहासिक परियोजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।

CAIT चंडीगढ़ चैप्टर ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि जिस प्रकार चंडीगढ़ को विकास का राष्ट्रीय मॉडल बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उसी प्रकार व्यापार एवं उद्योग से जुड़े बुनियादी ढांचे को भी और अधिक सुदृढ़ किया जाए। संगठन ने व्यापार सुगमता, पार्किंग व्यवस्था, आधुनिक लॉजिस्टिक्स, डिजिटल व्यापारिक सुविधाओं, एमएसएमई को प्रोत्साहन तथा व्यापारियों की लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा व्यक्त की।

World Mental Health Day 2026 observes in NINE, PGIMER

World Mental Health Day 2026 observes in NINE, PGIMER The National Institute of Nursing Education (NINE), PGIMER, Chandigarh, observed World...