Saturday, July 25, 2026

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं समस्याओं कासमाधान

उपायुक्त की जिलावासियों से अपील, समाधान शिविर में आकर करवाएं  समस्याओं  का
समाधान 

जिला के लोगों की समस्याओं का सभी अधिकारी जल्द से जल्द कर रहें हैं समाधान 

पंचकूला, 25 जुलाई
 उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में जिला के लोगों की समस्याओं का सभी अधिकारी टीम के रूप में कार्य कर जल्द से जल्द समाधान कर रहे हैं। 

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से  समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिले में सोमवार व वीरवार को कार्यदिवस के दिन प्रातः 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि समाधान शिविर में लोगों की समस्याओं की मुख्यमंत्री स्वयं मानिटरिंग करते हैं और समाधान शिविर से  जुडते भी हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को गंभीरता से लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने जिलावासियों से समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याएं रखकर उनका जल्द से जल्द समाधान करवाने की अपील की ।

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आई जिलावासियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर व तय समय सीमा में समाधान करें।

DC Chairs 26th District Road Safety Committee Meeting; Directs Time-Bound Action on Road Safety Measures

DC Chairs 26th District Road Safety Committee Meeting; Directs Time-Bound Action on Road Safety Measures Chandigarh, August 18:  The 26th me...