Sunday, June 15, 2025

योग प्रोटोकॉल का तीन दिवसीय अभ्यास सोमवार से

*योग प्रोटोकॉल का तीन दिवसीय अभ्यास सोमवार से*

*पंचकूला, 15 जून*
उपायुक्त मोनिका गुप्ता के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के दृष्टिगत सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में 16 जून से 18 जून तक आयुष विभाग द्वारा योग प्रोटोकॉल रिहर्सल कराई जाएगी।  यह अभ्यास सुबह 6:00 बजे से 7:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

यह अभ्यास विशेष रूप से जिला में निवास करने वाले मंत्रियों, विधायकों, निर्वाचित सदस्यों (नगर निगम पार्षद, जिला परिषद के सदस्यों, ब्लॉक समिति सदस्य और अन्य निर्वाचित प्रतिनिधि), सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए है। इस प्रोटोकॉल अभ्यास में आमजन भी भाग ले सकता है।  



उपायुक्त ने बताया कि जीवनशैली विकारों को रोकने और तनाव प्रबंधन में योग अभ्यास के महत्व पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन में भी सहायक है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास करने का आग्रह किया और कहा कि इससे हम अपने जीवन को स्वस्थ और संतुलित बना सकते हैं। आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस श्रृंखला का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूक करना है।

यह प्रशिक्षण आयुष विभाग के योग विशेषज्ञों व आयुष योग सहायकों, योग समितियों के योग शिक्षकों तथा खेल विभाग के योग प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाएगा। "

Municipal Commissioner Vinay Kumar inspects civic amenities in Sector-27

Municipal Commissioner Vinay Kumar inspects civic amenities in Sector-27 Residents of Vikram Vihar society highlight local issues before the...