Saturday, March 7, 2026

विपक्ष के पास आम आदमी पार्टी सरकार का विरोध करने के लिए नहीं बचा कोई मुद्दा : कुलवंत सिंह



विपक्ष के पास आम आदमी पार्टी सरकार का विरोध करने के लिए नहीं बचा कोई मुद्दा : कुलवंत सिंह

साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 7 मार्च : 

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत मोहाली विधानसभा क्षेत्र से तीर्थ यात्रा के लिए 9वीं बस को विधायक कुलवंत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सेक्टर-68 और कुंभरा से श्रद्धालुओं से भरी इस बस को रवाना करते हुए विधायक कुलवंत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सोच के अनुसार यह योजना सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और श्रद्धालुओं में धार्मिक यात्रा पर जाने को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा के तहत बूथ के हिसाब से बसें भेजी जा रही हैं और आने वाले समय में और भी बसें तीर्थ यात्रा के लिए रवाना की जाएंगी। इस यात्रा के दौरान श्रद्धालु जहां धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे, वहीं देश की आजादी के लिए कुर्बानी देने वाले वीरों से जुड़े जलियांवाला बाग को भी देख सकेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु वाघा बॉर्डर पर जाकर यह भी देख पाएंगे कि देश की सीमाओं पर जवान किस तरह रात-दिन देश की रक्षा करते हैं, ताकि देश के लोग चैन की नींद सो सकें।

विधायक कुलवंत सिंह ने कहा कि अब विपक्षी पार्टियों के पास आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं बचा है, क्योंकि आम आदमी से किए गए अधिकांश वादे और गारंटियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों से जो वादे किए थे, उन्हें लगातार पूरा किया जा रहा है और आगामी बजट सत्र के दौरान महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह देने की गारंटी की घोषणा भी होने जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को राहत देते हुए बिजली को 1.50 रुपये प्रति यूनिट सस्ता कर दिया है।

इस मौके पर जसवीर कौर अटली, फूलराज सिंह (हल्का कोऑर्डिनेटर), रमनप्रीत कौर (हल्का कोऑर्डिनेटर महिला विंग), हरमेश सिंह (ब्लॉक प्रेसिडेंट), राजेंद्र प्रसाद शर्मा, चरणजीत कौर, करनैल सिंह (प्रेसिडेंट गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी), चंचल सिंघला, सुरिंदर सिंह, जरनैल सिंह, दविंदर मोहन सिंह और एच.एस. वालिया भी मौजूद थे।

फोटो कैप्शन:
विधायक कुलवंत सिंह मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम के तहत मोहाली से 9वीं बस को रवाना करते हुए।

World Mental Health Day 2026 observes in NINE, PGIMER

World Mental Health Day 2026 observes in NINE, PGIMER The National Institute of Nursing Education (NINE), PGIMER, Chandigarh, observed World...