ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई लाइसेंस हेतु मांगे आवेदन
*3 नवम्बर 2026 होगी ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए आवेदन देने की अंतिम तिथि*
पंचकूला, 30 अक्तूबर - उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने बताया कि प्रशासन द्वारा दीपावली त्यौहार के मद्देनजर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए अस्थाई स्थान और स्टॉल निर्धारित किए गए हैं। पंचकूला व कालका में स्टॉल पर ग्रीन पटाखों की बिक्री के लिए उपमण्डल स्तर पर अस्थाई लाइसेंस के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
उन्होंने बताया कि पंचकूला में ग्रीन पटाखो के अस्थाई लाईसेंस के लिए 3 नवम्बर 2026 तक सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र एसडीएम उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) लघु सचिवालय सेक्टर-1 पंचकूला में एसडीएम उपमण्डल अधिकारी कालका में आवेदन
स्वीकार किये जाएंगे। आवेदन प्राप्ति के बाद 4 नवम्बर 2026 को बाद दोपहर 2 बजे ड्रा निकाला जाएगा।
उन्होंने बताया कि आवेदक को आवेदन पत्र फार्म एई-5, रिहायश प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड, लाईसैंस ट्रेडर नम्बर से ग्रीन पटाखे खरीद का प्रमाण पत्र और 500 रूपये का ई-चालान आवेदन के साथ लगाना होगा।
उन्होंने बताया कि पंचकूला शहर के लिए हैफेड भवन के पीछे पार्किंग में । इसके अलावा रामगढ के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में, बरवाला के राजकीय सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में, रायपुररानी के नेताजी स्टेडियम, पिंजौर के 28 सेक्टर सब्जी मंडी, अरुणा आसिफ अली राजकीय पीजी कॉलेज के ग्राउंड में ग्रीन पटाखो के लिए स्टॉल निर्धारित किये गए हैं।