Tuesday, March 17, 2026

हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड हम भारत माता के सप्तसिंधु: अनुराग सिंह ठाकुर



हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड हम भारत माता के सप्तसिंधु: अनुराग सिंह ठाकुर 

लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहें युवा: अनुराग सिंह ठाकुर 

17 मार्च 2026, चंडीगढ़/हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पंजाब यूनिवर्सिटी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में आयोजित  Jhankaar – The Presidential Fest में सम्मिलित होकर  सांस्कृतिक कार्यक्रम के मध्य युवा साथियों का उत्साहवर्धन व उनसे संवाद कर युवाओं को भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रहने का संदेश दिया। 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर में कहा “पंजाब, हरियाणा, हिमाचल या फिर उत्तराखंड हम सभी भारत माता के सप्तसिंधु हैं। चाहे गिद्दा हो, भांगड़ा या फिर नाटी या  उत्तराखंड छोलिया नृत्य, पांडव नृत्य हो यह सभी उस महान सप्तसिंधु संस्कृति का हिस्सा है। भारत की ताकत उसकी विविध संस्कृति और परंपराओं में निहित है। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और उन्हें देश की सांस्कृतिक विरासत को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। संस्कृति,  राजनीति या फिर संसदीय परंपरा में देश के युवाओं का आपसी संवाद एक शुभ संकेत है और आज हम जिस विकसित भारत की बात करते हैं वो युवाओं की भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता”



श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “मोदीजी का संकल्प है की हम एक लाख योग्य युवाओं को देश की सक्रिय राजनीति में लायें। मेरा मानना है कि आप सब को भी एक लाख युवाओं में होना चाहिए क्योंकी आपके पास विजन भी है मिशन भी है और डेडिकेशन भी है।  मैंने भी हिमाचल के युवाओं के लिए युवा चेंजमेकर नाम से  लीडरशिप/फैलोशिप ट्रेनिंग  प्रोग्राम की शुरुआत की है जिसमें अभी तक दस हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं । 

कार्यक्रम के दौरान हिमाचली संस्कृति को दर्शाने वाली कई पारंपरिक प्रस्तुतियां भी दी गईं। इनमें हिमाचली नाटी, सिरमौरी नाटी, किन्नौरी नाटी के साथ-साथ लद्दाखी और मणिपुरी नृत्य भी शामिल रहे। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों और लोक धुनों ने माहौल को और आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में धर्मशाला से विधायक श्री सुधीर शर्मा  भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन एबीवीपी और पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल के सहयोग से किया गया।

Governor Kataria calls for AI-enabled, ethical and industry-oriented higher education to build Viksit Bharat by 2047

Governor Kataria calls for AI-enabled, ethical and industry-oriented higher education to build Viksit Bharat by 2047 Punjab Lok Bhavan hosts...