Wednesday, November 4, 2026

मंडियों में सुचारू रूप से चल रहा है धान की खरीद और उठान का कार्य

मंडियों में सुचारू रूप से चल रहा है धान की खरीद और उठान का कार्य

अब तब पंचकूला की मंडियों में 78744  मीट्रिक टन धान की खरीद और 67479 मीट्रिक टन धान का हुआ उठान


पंचकूला, 4 नवंबर-    जिला में खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान सरकारी खरीद एजंसियों द्वारा धान की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। अब तब जिला में 78744  मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। वही 67479 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि खरीफ सीजन 2026-27 में जिला में दो सरकारी खरीद एजंसियों- हैफेड तथा हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन द्वारा धान की खरीद की जा रही है। 

उन्होने बताया कि हैफेड द्वारा पंचकूला अनाज मंडी में 9772 मीट्रिक टन, बरवाला में 24170  मीट्रिक टन और रायपुररानी में 15643 मीट्रिक टन, एचएसआईआईडीसी अलीपुर में 6030 मीट्रिक टन और एचएसआईआईडीसी रायपुररानी में 3007 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसी प्रकार हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा बरवाला में 10469 मीट्रिक टन और रायपुररानी में 9653  मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। 

उन्होंने बताया कि वहीं हेफेड द्वारा पंचकूला अनाजमंडी से 5517 मीट्रिक टन, बरवाला अनाज मंडी मे 20485 मीट्रिक टन, रायपुररानी अनाजमंडी से 14169 मीट्रिक टन और एचएसआईआईडीसी अलीपुर द्वारा 5930 मीट्रिक टन धान और एचएसआईआईडीसी रायपुररानी से 2740 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया।

 इसी दौरान हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा बरवाला से 9403 मीट्रिक टन और रायपुररानी से 9235 मीट्रिक टन धान का उठान किया गया है।

PGIMER Discharges Six-Year-Old Girl Injured in Panchkula School Incident; Entire Treatment Provided Free of Cost

 PGIMER Discharges Six-Year-Old Girl Injured in Panchkula School Incident; Entire Treatment Provided Free of Cost  *Director Prof. Vivek Lal...